

नर्मदापुरम / जिले में अवैध शराब के कारोबार की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। हरियाली के सामने दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। कार्रवाई में देहात थाना सहित संबंधित थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।

