
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए छियालीस हितग्राही मूलक एवं पांच सामुदायिक निर्माण कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के निर्देशन में ग्राम पंचायत पौसेरा में गुरुवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमति गीता मेहरा ब्रजेश मेहरा एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के दल द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया है ।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत पौसेरा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा चालीस प्रधानमंत्री आवास दो डगवेल रिचार्ज पिट एक खेत तालाब चार सी सी रोड निर्माण कार्य एक शासकीय तालाब तथा तीन कार्य एक बगिया मां के नाम का कार्य कराया गया था।जिन कार्यों का सत्यापन गुरुवार को पूर्ण कर लिया गया। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि बारह लाख पैंतीस हजार चार सौ सतरा रुपए का व्यय किया गया है वर्ष के दौरान चाबालीस कार्य पूर्ण हुए हैं सात कार्य प्रगतिरत है। जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर आज कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती प्रियंका रधुवंशी पटवारी राजस्व विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को प्राथमिक शिक्षक श्री नर्मदा प्रसाद लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच गोठल प्रसाद अहिरवार, सचिव संतोष रघुवंशी, ग्राम रोजगार सहायक मनोज पटेल तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

