नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / माँ नर्मदा के दर्शन करने से पूर्ण पाप नष्ट हो जाते है। माँ नर्मदा के प्रति हमारे मन में एक अटूट श्रद्धा भक्ति है इसका उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है मां नर्मदा के भक्त धर्मपुरी महाराज जी जो नर्मदा परिक्रमा के दर्शन करने के लिए निकले हैं। माँ नर्मदा के भक्त उनके दर्शन के लिए अधिक संख्या में पहुंच रहे है। अपने दोनों हाथों के बल माँ नर्मदा जी की परिक्रमा कर रहे है। उनके दर्शन करने के लिए सिवनी मलवा से पंडित पवन शर्मा, पंडित आदर्श शर्मा, राजकुमार पटेल, महक तवर, विनोद कुमार और अन्य भक्त गण । अभी उनकी यात्रा रतवाड़ा के आगे चल रही है ।

