

नर्मदापुरम / गुरुवार दिनांक 12/11/2026 को स्थानीय वीर सावरकर स्टेडियम में स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में पुरानी इटारसी में आयोजित 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता भव्य उत्घाटन समारोह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नरोलिया, अरूण शर्मा जिला आर्चरी संघ नर्मदापुरम् एवं राहुल सोलंकी जिला स्तरीय मोनिटरिंग समिति के आथित्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया इस अवसर पर खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं गणमाननीय नागरीकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बड़ाई। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों से आये प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएँ दिनांक 12/11/2026 से 15/11/2026 तक अपनी खेल प्रतिभा कौशल एवं निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति द्वारा स्वागत भाषण अतिथि सत्कार और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। जिला खेल अधिकारी वंदना रघुवंशी द्वारा बताया गया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन से खिलाड़ियों को आपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। पुरानी इटारसी में आयोजित यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता निश्चित ही गौरव का विषय है। उत्घाटन समारोह को उमंग और उत्साह से आयोजित करने में शासकीय कन्या उ.मा.वि. पुरानी इटारसी की छात्राओं का मनमोहक नृत्य सराहनिय रहा। प्रतियोगिता की मैजबानी कर रहे विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सपना गिरधारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आऐ सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल खेल विद्यालय प्रभारी अश्वनी मालवीय, श्रीमती निहारीका ठाकुर एवं श्रीमती गीता चौधरी द्वारा किया गया।

