
नर्मदापुरम / अखिल भारतीय माँ नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ ने सिवनी मालवा के समाजसेवी महेश गोयल को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले महेश गोयल, मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय संयोजक सतीश चौबे की अनुशंसा एवं राजेश राठौर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री की सहमति से अखिल भारतीय माँ नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ में राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। महेश गोयल के मनोनयन पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिक्रमावासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

