नर्मदापुरम / ईदगाह फाटक एसपीएम रेलवे लाइन से सर्प मित्र रवि टंडन सूचना मिली कि एक घर में पेड़ के उपर एक 8 फीट लंबा धामन साँप दिखाई दिया है। जिसकी सूचना पर तुरंत पहुंचे और साँप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्प मित्र रवि टंडन ने कहा कि जब भी किसी को कोई सर्प मिले दिखे तो वह तुरंत किसी भी सर्प मित्र को सूचित करें, जिससे उस सर्प सुरक्षित रेस्क्यू कर वन्य परिक्षेत्र में छोड़ा जा सके एवं सर्प को कभी मारे नहीं।

