

नर्मदापुरम / शांति धाम श्मशान घाट जन भागीदारी समिति द्वारा गोकुल नगर खेड़ा में संचालित शांति धाम में पानी की समस्या का स्थाई समाधान हुआ इटारसी निवासी मांगीलाल मालपानी एवं उनके पुत्र आकाश मालपानी, अधिवक्ता जबलपुर हाई कोर्ट ने अपने दादा स्वर्गीय श्री दुर्गादत्त मालपानी एवं दादी स्वर्गीय श्रीमती इंद्रमणि देवी मालपानी की स्मृति में टैक्समो कंपनी की एक हॉर्स पावर की समर्सिबल मोटर मय उपकरणों के दान की है।
शांति धाम में सन 2011 में दानदाताओं द्वारा एक ट्यूबवेल लगाया गया था, जिसमें एक हॉर्स पावर की समर्सिबल मोटर लगी थी। चार-पांच बार ठीक करने के बाद भी वह मोटर पूरी तरह स्क्रैप हो गई थी। नगर पालिका द्वारा मोटर का टेंडर नहीं होने के कारण असमर्थता व्यक्त की गई थी।
समिति द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले प्रचारित किया गया था कि उन्हें एक समर्सिबल मोटर पंप की आवश्यकता है। इस पर मांगीलाल मालपानी एवं उनके सुपुत्र आकाश मालपानी ने आगे आकर मोटर शांति धाम भिजवा दी। जिससे पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। शांति धाम श्मशान घाट जन भागीदारी समिति ने अधिवक्ता हाई कोर्ट आकाश मालपानी एवं उनके परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

