

नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सेन ने भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान नर्मदापुरम जिला की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को नर्मदापुरम जिला में कांग्रेस संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों, पार्टी की गतिविधियों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ।
इसके साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से भी भेंट की। इस दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, विपक्ष की भूमिका, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों को लेकर संगठनात्मक चर्चा हुई।
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश समन्वयक मानक अग्रवाल से भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने मुलाकात कर नर्मदापुरम जिला की राजनीतिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक परिस्थितियों से अवगत कराया एवं जिला में कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, संगठनात्मक विस्तार तथा आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
इन सभी मुलाकातों के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने प्रदेश नेतृत्व के समक्ष नर्मदापुरम जिले में संगठन की वर्तमान स्थिति एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जुड़े विभिन्न विषय रखे। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ हुई इन मुलाकातों को नर्मदापुरम जिले में संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने तथा जिले की राजनीतिक गतिविधियों को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

