
नर्मदापुरम / बुधनी / सिहोर जिले की पुलिस कप्तान सोनाक्षी सक्सेना के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में एसडीओपी रवि शर्मा के कुशल नेतृत्व में बुधनी थाना टी आई सुनील ठाकुर और उनकी टीम ने ग्राम तालपुरा में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर 18 हजार 900 नगद सहित 5 मोबाइल ओर ताश की गड्डी जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में बुधनी थाना टी आई सुनील ठाकुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम तालपुरा में घेराबंदी कर 7 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया हालांकि जुआरियों ने भागने का भरसक प्रयास किया लेकिन पुलिस की पकड़ से वे बच नहीं पाये। इस दौरान मौके से पुलिस ने जुआरी आदर्श सलामे, प्रभात सिंह राजपूत रामराज कुशवाह, सोहिल कुरैशी, मोनू पवार,कमल सिंह मीना,लालाराम अहिरवार,को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे एवं जुए के फड़ से कुल 18,900 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते एवं 05 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, कुल अनुमानित कीमत 57,000 रुपये जब्त किए गए। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 75,900 रुपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर नियमानुसार रिहा किया गया। प्रकरण विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बुदनी सुनील ठाकुर, उनि राजेश मालवीय, प्र. आर. नरेंद्र चौरे, दीपक चौहान, आर. सोनू चौहान, सौरभ ठाकुर, अनुज यादव, संतोष, गोविंद, दीपक सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

