

नर्मदापुरम / यम द्वितीया (भाई दूज) के पावन पर्व पर स्थानीय करीब 100 वर्ष पुराने चित्रगुप्त मंदिर स्थित चित्रगुप्त घाट पर अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति एवं पुरुष सदस्यों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर कलम-दवात का पूजन किया। इस अवसर पर पंडित संदीप तिवारी द्वारा विधि-विधान से पूजन-पाठ संपन्न कराया गया। विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई तथा उनका विशेष श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात चित्रगुप्त घाट पर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में कायस्थ समाज के साथ अन्य समाजों के श्रद्धालु भी शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान चित्रगुप्त यमराज के लेखाधिकारी हैं, जो समस्त प्राणियों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इसी कारण यम द्वितीया पर उनकी पूजा के साथ कलम-दवात पूजन का विशेष महत्व माना जाता है।
इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव एवं मातृशक्ति अध्यक्ष ज्योति वर्मा सहित मंजुला वर्मा, प्रीति खरे, केशव देव वर्मा, प्रखर समाजसेवी सुमन वर्मा, अभय वर्मा, विजय वर्मा, ईरा वर्मा, मनोज वर्मा ऋषिकेश श्रीवास्तव, सुनील राय, रितु श्रीवास्तव ऊषा वर्मा अखिलेश निगम, केशव वर्मा सीबी खरे, माधव वर्मा, दक्ष खरे, गुनगुन खरे, रशिम सक्सेना, लालता प्रसाद सहित अनेक सामाजिक बंधु विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने भगवान चित्रगुप्त से समाज एवं परिवारों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

