दयाराम रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में श्री किराना व्यापारी संघ के द्वारा प्रतिवर्ष किए जाने वाले दीपावली मिलन समारोह को लेकर स्थानीय रेस्टोरेंट में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सपरिवार स्नेहभोज 27 नवंबर को किया जाना तय हुआ। बैठक में संरक्षक एवं एल्डरमेन- राम नवलानी, अध्यक्ष नीतेश खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र गौर, उपाध्यक्ष मनोज चौकसे, पवन हेमनानी, महासचिव प्रमोद शाह, कोषाध्यक्ष महेंद्र लालवानी, धर्मेंद्र गंगराडे, धीरेंद्र मिश्रा, आशिष गुप्ता, हिमांशु साहू, कमल कोरी, कैलाश साहू, राजेश अठवानी, मोहनीश साहू, कमल चौहान, राकेश माखीजा, राहुल मालवीय उपस्थित रहे।

