
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदा पुरम के निर्देशानुसार दिनांक 12 नवंबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 सिवनी मालवा के समस्त मतदान केंद्र एवं विहित स्थानो पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा इस संबंध में विजय राय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिवनी मालवा की उपस्थिति में स्थानीय सरदार वल्लभभाई पटेल मांगलिक भवन में बी एल ओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मास्टर ट्रेनर्स प्रकाश व्यास एवं निर्वाचन कार्यालय प्रभारी पंकज परसाई द्वारा आयोग के दिशा निर्देशों के संबंध में समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को अवगत कराया गया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान आयोग के निर्देशानुसार विशेष कैंपों का आयोजन किया जाना है। दिनांक 21 नवंबर 2026 दिन शनिवार 22 नवंबर 2026 दिन रविवार एवं 5 दिसंबर 2026 दिन शनिवार तथा 6 दिसंबर 2026 रविवार को समस्त मतदान केन्द्रों पर प्रातः 10:00 बजे से सायं कॉल 5:00 बजे तक विशेष कैंप आयोजित करना एवं दावे आपत्ति प्राप्त कर उन्हें बीएलओ एप के माध्यम से तत्काल दर्ज करना होगा सभी बीएलओ विशेष कैंप दिवस में अवकाश होने के कारण मतदान केंद्र भवन को खुला रखे जाने हेतु संस्था प्रमुख से संपर्क कर विशेष कैंप की तिथियां से अवगत करावे समस्त सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करेंगे कि नियत तिथि को समस्त मतदान केदो पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हो गया है एवं प्रकाशन का प्रमाण पत्र संकलित कर अनिवार रूप से प्रेषित करेंगे।
प्रारूप 6मे मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रारूप 7 मतदाता सूची में नाम विलोपित किए जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज, प्रारूप 8 पर मतदाता को स्थानांतरित किए जाने हेतु आवेदन निर्वाचक नामावली में दर्ज प्रविष्टि के सुधार हेतु आवेदन फोटो सुधार हेतु नाम के सुधार हेतु नाम परिवर्तन के संबंध में जन्मतिथि सुधार हेतु पता संशोधन सुधार हेतु पिता के स्थान पर पति का नाम सुधार हेतु के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समस्त सुपरवाइजरो को निर्धारित समय पर जुड़ना अनिवार्य होगा। इसमें प्रत्येक बिंदु की समीक्षा की जाएगी अनुपस्थित विलंब से जोड़ने की दशा में संबंधित सुपरवाइजर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। वीडियो कांफ्रेसिंग में दिए गए निर्देशों से समस्त बीएलओ को अवगत कराना अनिवार्य होगा। बैठक में मतदान केंद्र क्रमांक 1 से 231 तक के समस्त बीएलओ, सुपरवाइजर एवं निर्वाचन मीडिया प्रभारी रघुवंशी उपस्थित थे।

