

नर्मदापुरम / नसरुल्लागंज। जैन समाज द्वारा अद्वितीय पहल का प्रस्तुतीकरण हुआ, बिना किसी प्रभाव के भगवान पार्श्वनाथ की विशेष अनुकम्पा एवं आचार्य श्री जी के चरणों के आशीर्वाद से दिगम्बर जैन मंदिर में अध्यक्ष पद हेतु ऋषभ जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं मनीष सेठी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वीर प्रभु महावीर के निर्वाण कल्याणक के पुण्य अवसर पर एवं गौतम स्वामी के केवलज्ञान प्राप्ति अवसर पर सभी को इस पल के साक्षी होने का अवसर प्राप्त हुआ। विजय जैन एवं सुरेश सेठी का मार्गदर्शक मंडल में होना भी समाज की विशेष उपलब्धि रही। वरिष्ठ जनों को सलाहकार मंडल में रखा जाना और यंग ब्रिगेड को ट्रस्टी के प्रतिष्ठित पद पर दर्शाया जाना। सभी के प्रति आदर भाव एवं कार्य की जिम्मेदारी का अहसास दिलाना भी अच्छा कदम है। नसरुल्लागंज ब्लॉक के सभी प्रतिष्ठित जैन परिवार को भी ट्रस्टीशिप देना एक सार्थक कार्य की महान शुरुआत है। अनिल जैन, कमल जैन, नेमीचंदजी जैन एवं राजीव जैन को भी निर्णय के जो अधिकार सौंपे गए है वह सराहनीय है। राजू सेठी को उपाध्यक्ष पद पर प्रतिष्ठित करना भी मंदिर के प्रति उनके समर्पण को प्रतिष्ठित किया गया। राकेश जैन को समिति में स्थान देना भी सटीक निर्णय रहा। आदिश जैन को कोषाध्यक्ष बनाया जाना उनके शांत एवं प्रखर व्यक्तित्व का सम्मान ही है। समस्त कार्यवाही को जितने गरिमा पूर्ण और निर्लिप्त भाव से भोला द्वारा उदघोषणा करना भी नसरुल्लागंज समाज के प्रति उनके त्याग को स्थान देता है। सभी समाज की महिला शक्तियों एवं समाज जनों ने जिस प्रसन्नता के साथ इस अद्वितीय निर्णय को करतल ध्वनि से स्वीकार किया वह समाज की प्रबुद्धता को दर्शाता है। सभी ने कहा मुट्ठी भर हैं हम लोग एक रहेंगे तो जिन शासन के ध्वज को ऊंचा रख पाएंगे। समाज का मानना है कि ऋषभ, मनीष बहुत बड़ा भार अपेक्षाओं का आप पर है, आप इन अपेक्षाओं पर खरे उतरें ऐसी वीर प्रभु से प्रार्थना है। आप सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामना और सभी मंदिर समिति के सदस्यों का स्वागत है।

