
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर ठाकुर जी के अन्नकूट का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पत्रकार विनीत राठी के निवास बंसी विला पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार किया गया। ठाकुर जी को छप्पन भोग समर्पित किए गए। पूरा वातावरण भक्ति में डूबा नजर आया। तत्पश्चात भक्ति पूर्ण वातावरण में ठाकुर जी की आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओ ने ठाकुर जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जगदीश राठी, विनीत राठी, सचिन महेश्वरी, नीरू राठी, स्वाति राठी, आयुषी राठी, हिमांशु राठी, वियांश राठी सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।

