


नर्मदापुरम / मंगलवार दिनांक 10 नबम्बर को दीपावली के दूसरे दिवस भाई दूज पर मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के सदस्यों ने आसरा वृद्धाश्रम में रहने वाले बुज़ुर्गों के साथ दीपावली मनाई। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हमारी संस्था प्रतिवर्ष वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाते है, सभी बुज़ुर्गों को बहुत खुशी का अनुभव होता है कि हमारे साथ भी कोई अपने है जो हमें प्रसन्न देखना चाहते है। आयोजन में संस्था के संरक्षक सत्येंद्र फौजदार, एन सी जैन, बलराम चौरे, गुमानसिंह मांणले, रामगोपाल चौबे, ठाकुर रिषीराज सिंह शाह, अरुण जैन, साहिल फौजदार, जॉन आजाद, जयंती जैन, रेखा गोयल, ममता कुशवाहा, साक्षी फौजदार उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर फटाके फोड़े एवं सभी बुजुर्गों को भोजन प्रसादी प्रदान की, साथ में गाय के सेवा भी की संस्था की सॉचालिका श्रीमति निर्मला मॉंथनकर ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं बार बार आने की बात कही।

