
नर्मदापुरम / ग्राम नयापुरा डांडीवाड़ा में आदिवासी समाज के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम डंडार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की तथा पारंपरिक डंडार नृत्य प्रतियोगिता का आनंद लिया।
इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रीत परते दादा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय मिश्रा (टप्पू भैया), केसला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी एवं जिला कांग्रेस सचिव बंटी राठौर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी समृद्ध परंपराएं, संस्कृति और लोककलाएं हैं। डंडार जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।
दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने समस्त आदिवासी समाज, ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति एवं लोककलाओं की सराहना की। आयोजन में समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

