नर्मदापुरम / यम द्वितीया (भाई दूज) के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कायस्थ समाज एवं श्रद्धालुजनों द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की विशेष पूजन-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 11 नवंबर (बुधवार) को शाम 6:00 बजे से कोरी घाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, विधि-विधान से कलम-दवात और भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन के पश्चात भव्य महाआरती की जाएगी। इसके उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण होगा। मंदिर समिति ने नगर व आसपास के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण…
दिनांक: 11 नवंबर 2026, दिन बुधवार,
समय: सायं 6:00 बजे से,
स्थान: श्री चित्रगुप्त मंदिर, कोरी घाट, नर्मदापुरम।
मुख्य आकर्षण – विशेष पूजन-अर्चन, भव्य महाआरती एवं प्रसाद वितरण।

