


नर्मदापुरम / नगर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए नगर पालिका सीएमओ एवं स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी प्रातः से ही नगर का भ्रमण कर साफ सफाई का आदेश दे रहे हैं। लेकिन शहर के VIP रोड वाले विवेकानंद घाट जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह शाम मां नर्मदा के दर्शन करने एवं मंदिरों में आते हैं, वहां रोड के आसपास कचरा पड़ा है, जिस पर किसी अधिकारी की निगाह क्यों नहीं पड़ती। नगर को न. वन बनाने नगर पालिका अधिकारियों द्वारा तो सराहनी कार्य कर रहे है, लेकिन उसके साथ-साथ जनता को भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर को साफ सुथरा रखना होगा।

