
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में गौ माता पूजन का कार्यक्रम पी.डी. सारडा के निवास पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गौ माता का विधि-विधान से पूजन किया।
पूजन के दौरान गौ माता को चुनरी ओढ़ाई गई, मोर पंख, पायल और फूल-माला पहनाकर तिलक लगाकर सजाया गया। इसके पश्चात गुड़, चना, हरा चारा व फल अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने गौ माता की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पी.डी. सारडा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गौ सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी से गौ रक्षा और गौ सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पी.डी. सारडा, धर्मेंद्र सारडा, निर्मल सारडा, ऊषा सारडा, नितिका सारडा, सचिन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

