
नर्मदापुरम / बाबई माखन नगर तहसील के ग्राम मुडापार से सोमवार को ग्राम के रहवासी अशोक अहिरवार की सूचना pr कि ग्राम के बाहर सड़क किनारे खेत के पास एक सरकारी कुए बना हुआ है, जो करीब 30 फीट गहरा है, जिसमें कुछ दिनो से एक अजगर दिखाई दे रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र दीपक पवार, मोहित मेहरा, पूनम अहिरवार, शिवांगी चैधरी, शुभम चैधरी, दीपू चौरे ने तत्काल मौके पर पहुंच कर रस्सी और रोड के एंगल की सहायता से उस (indian rock python/ non venomous) अजगर प्रजाति के सांप करीब 7 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए।

