


नर्मदापुरम / सोमवार की सुबह यानि रात्रि 1:30 के लगभग टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर होटल वल्लभ विलास के सामने खड़ी स्विफ्ट कार में आग लग गई। आग की वजह से कार का आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया और फ्रंट कांच भी फूट गया। घटना को जब सीसीटीवी फुटेज में देखा गया तो, रात्रि करीब 1:30 बजे एक जलता हुआ रॉकेट कार के पास आता हुआ दिखाई दिया जो कार के अगले टायर में फंस गया, जिसकी वजह से कार में आग लग गई। रंगजी मिष्ठान भंडार के CCTV कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई। आज की लपटों से दुकान के अंदर रखें सामानों में भी असर हुआ शुक्र है कि दुकान में आग नहीं लगी और बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

