

नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर नगर के माँ लक्ष्मी जी की मूर्ति विक्रेताओं से विशेष आग्रह किया गया कि मूर्ति विक्रय के पश्चात यदि कोई मूर्ति बच जाती है अथवा खंडित हो जाती है, तो उसे इधर-उधर न फेंकें। सम्मानपूर्वक अपने घर ले जाएं अथवा विधि-विधान से माँ नर्मदा जी में विसर्जित करें।” इस कार्यक्रम में उपस्थित नितिन मेषकर, जिला सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद प्रखर राज शर्मा, नगर नगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, नगर सह मंत्री राहुल बड़कुर, नगर संयोजक विकाश साहू, विक्की पंडित, गजेंद्र केवट, सचिन यादव एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

