


नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में दीपावली के अवसर पर रूप चौदस शनिवार के दिन सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजा तिवारी के नेतृत्व में समाजसेवियों ने सोतचिकली, पीपलठोन सहित विभिन्न आदिवासी ग्रामों में पहुंचकर परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई गई । सेवा भारती परिवार के सदस्यों ने महिलाओं को नई साड़ियां, परिवार के बड़े सदस्यों को नए कपड़े, बुजुर्गों को कुर्ते तथा बच्चों को नए कपड़े और पटाखे वितरित किए गए । साथ ही सभी परिवारों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और परिवारों में त्योहार का उत्साह देखने को मिला।
सेवा भारती नगर अध्यक्ष राजा तिवारी ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से लगातार जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली मनाने की परंपरा निभाई जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि त्योहार की खुशियां उन परिवारों तक भी पहुंचे, जिन्हें इसकी विशेष आवश्यकता है। किसी के जीवन में मुस्कान लाना और दूसरों की खुशियों का कारण बनना ही वास्तविक खुशी है।
समाजसेवी सचिन माहेश्वरी, विपुल सरडा, आशीष कारगवाल एवं गोविंदा माहेश्वरी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली मनाना सुखद अनुभव रहा। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को भी शामिल करना चाहिए, ताकि त्योहार की खुशियां सभी तक पहुंच सकें।
इस अवसर पर सेवा भारती नगर अध्यक्ष राजा तिवारी, समाजसेवी सचिन माहेश्वरी, विपुल सरडा, आशीष कारगवाल एवं गोविंदा माहेश्वरी सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे । साथ ही इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश सरडा, प्रफुल्ल सरडा, आदित्य अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, कुनाल यादव, हर्षित लोवंशी, अनिल उइके सहित विभिन्न समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा ।

