


नर्मदापुरम / दीपावली का पर्व दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ नर्मदापुरम में प्रति वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बड़ी पहाड़िया के पास जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों को पटाखे, फुलझड़ियां, दीपक एवं मिठाइयां वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
बच्चों को दीपावली के उपहार देकर उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटी गईं। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को भी दीपावली के पर्व में शामिल कर उनके जीवन में खुशियों और उमंग का उजाला भरना रहा। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर आयोजन से जुड़े सभी साथियों ने संतोष व्यक्त किया।
राजेन्द्र धाकड़ ने बताया कि हम आयोजन के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं, कि त्योहारों की असली खुशी केवल अपने परिवार के साथ उत्सव मनाने में नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने में भी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि त्योहार की खुशियां हर घर तक पहुंच सकें।
इस दौरान अजय वर्मा, नीरज केथवास, राजेन्द्र धाकड़, अनीस राजपूत, सागर संतोरे, शुभम शर्मा, सौरभ चौधरी, अभिषेक चौहान, वाटसन अग्रवाल, राकेश धाकड़, शिवांशु लोवंशी, रवि केवट, राहुल संतोरे सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

