




नर्मदापुरम / स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल एवं द चैम्प्स फन स्कूल, नर्मदापुरम में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों का वातावरण दीपों, रंगोली, फूलों और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा। विद्यालय परिवार ने दीपावली को केवल रोशनी का त्यौहार न मानकर प्रेम, सहयोग, सेवा एवं सामाजिक संवेदनशीलता का पर्व बनाने का संदेश दिया।
विद्यालय के फिलैंथ्रॉपी क्लब द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर सेवा एवं परोपकार की भावना को प्रोत्साहित करते हुए जरूरतमंदों के साथ सुंदर वस्त्र, मिठाइयाॅं एवं पटाखों के साथ खुशियां साझा करने की पहल की गई। क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सहयोग, संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना है। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि त्यौहारों की वास्तविक खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है।
नन्हे विद्यार्थियों ने रंगों और रोशनी से सजाया दीपोत्सव…..
प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने गीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से दीपावली का आनंद लिया। प्राचार्या श्रीमती मोना चटर्जी एवं जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी ने बच्चों के साथ दीपावली उत्सव की खुशियाॅं साझा कीं।
नर्सरी के बच्चों ने आकर्षक दीप सज्जा, यूकेजी के विद्यार्थियों ने थाली डेकोरेशन तथा एलकेजी के बच्चों ने रंग-बिरंगी मिनी लालटेन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित दीपावली एवं भारतीय संस्कृति के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा जीवन में सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देती है। बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं समाज के प्रति संवेदनशील बनाना आवश्यक है। ग्रीन दिवाली के साथ सेवा और सहयोग की भावना को अपनाना ही इस पर्व की सच्ची सार्थकता है।
डायरेक्टर डॉ. आशीष चटर्जी ने अपने संदेश में कहा कि स्प्रिंगडेल्स एवं द चैम्प्स फन स्कूल का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील, जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बनाना भी है। फिलैंथ्रॉपी क्लब जैसी पहल बच्चों में सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों को विकसित करती हैं। दीपावली का प्रकाश तभी सार्थक है, जब हमारी खुशियों में समाज का प्रत्येक वर्ग सहभागी बने।
कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी की समस्त शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम प्रभारी स्नेहा शर्मा एकेडमिक कॉर्डिनेटर, श्रीमती काकुली राय चौहान, श्रीमती वर्षा मिश्रा, श्रीमती अदिति तिवारी श्रीमती मेघा बेस और निमिष कुरेले रहे । दोनों विद्यालयों के परिवारों ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को सुख, समृद्धि एवं खुशियों से परिपूर्ण दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल एवं द चैम्प्स फन स्कूल परिवार की ओर से सभी को शुभ दीपावली।

