
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में विद्युत की बार बार लाइट गोल होने का सिलसिला जारी है अब बानापुरा तक के रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही वार्ड नंबर 1 से लेकर 15 तक के नागरिकों एवं रहवासियों के साथ ग्रहणियों द्वारा सफाई कार्य, पुताई घर की सजावट के कार्य किए जा रहे हैं। उस पर बिजली विभाग का सितम जारी है। बिजली विभाग की कार्यकारिणी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं एवं सिवनी मालवा से बानापूरा तक के जन प्रतिनिधि नेता और अधिकारी मौन रखे हुए हैं । लाइट गोल होने से नागरिक बहुत परेशान है एवं ग्रहणियों को घर के कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा एवं सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं विपक्ष भी इस समस्या पर मौन बैठा हुआ है । आम नागरिकों का कहना है कि प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रिक मीडिया भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है और आम नागरिकों की इस बिजली की मुख्य समस्याओं को वह भी उजागर करने में असमर्थ है। नगर की जन समस्याओ की समस्त शासकीय बैठको में मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया जाता है। जिसमें केवल आश्वासन ही दिया जाता है, लेकिन आदेशों का पालन बिजली विभाग नहीं करता है और ना ही प्रशासन की मुख्य बैठकों में बिजली विभाग के आला अधिकारी भी नदारद ही रहते हैं। प्रतिनिधि और लाईनमैनों को भेज कर उपस्थिति की इतिश्री कर लेते हैं।

