
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / कलेक्टर नर्मदापुरम द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एसडीएम सिवनी मालवा की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिवनी मालवा, सहकारिता विस्तार अधिकारी, प्रशासक सहकारी समितियां, ब्लॉक प्रबंधक एन.आर.एल.एम., प्रबंधक सहकारी समितियां, अध्यक्ष/प्रबंधक/सचिव वन सुरक्षा समिति, अध्यक्ष/प्रबंधक महिला स्व. सहायता समूह एवं समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सिवनी मालवा उपस्थित रहे। बैठक में एसडीएम विजय राय द्वारा सर्वसंबंधितों को प्राधिकार पत्र नवीनीकरण हेतु आवेदन जमा करने तथा विकासखंड व शासकीय उचित मूल्य दुकान स्तरीय सतर्कता समिति का गठन 1 सप्ताह में पूर्ण करने, EKYC/RE-KYC का कार्य समयसीमा में पूरा करने, सभी दुकानों में निर्धारित प्रारूप में बैनर/पोस्टर (जैसे दुकान सूचक बोर्ड, सतर्कता समिति सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर, पात्र 28 श्रेणियों का बैनर, प्रतिदिन अपडेट होने वाला स्टॉक व भाव सूची बोर्ड एवं सूचना पटल बोर्ड) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्टॉक रजिस्टर संधारित करने, शिकायत व निरीक्षण पुस्तिका तैयार रखने, दुकान पर प्रदर्शन हेतु लगभग आधा-आधा किग्रा गेहूं व चावल का सैंपल साफ डिब्बों में रखने, तौल कांटों का केलिब्रेशन कराने तथा दुकानों को पूरी तरह साफ-स्वच्छ रखने हेतु कड़ाई से निर्देशित किया गया। एसडीएम द्वारा सभी समिति प्रबंधकों, समूह के अध्यक्षों, विक्रेताओं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रत्येक पात्रता पर्ची धारी व्यक्ति को समय पर राशन मिले, उसे किसी प्रकार की परेशानी ना हो तथा किसी भी स्थिति में शासकीय अनाज का गबन तथा दुरुपयोग ना हो। इस हेतु सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करे।

