नर्मदापुरम / पं. रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में युवा उत्सव 2026-27 के अंतर्गत भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता का विषय “आत्मनिर्भर भारत में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका” एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “मानव कल्याण में केवल भारतीय ज्ञान प्रणाली ही उपयोगी है”। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन, समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
युवा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था। समारोह के दौरान वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा के ऐतिहासिक महत्व और आधुनिक युग में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय की सहायक प्रध्यापक अंजू सक्सेना द्वारा सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना एवं विद्यार्थियों का उत्साह वर्णन किया गया।

