
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा लगातार अवैध रूप से पटाखो के विक्रय एवं भंडारण पर कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है जिसके तातम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी विरेन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना इटारसी पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 04/11/2026 क को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम मोतीया साकेत में नितिन चौधरी पिता रवीशंकर चौधरी उम्र 33 साल के घर रूप से बिक्री हेतु पटाखो का भंडारण किया गया है, जो सूचना से बरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराया गया। पुलीस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर नितिन चौधरी के घर की विधिवत तलाशी लेने पर कमरे में भारी मात्रा पटाखे के पैकेट रखे मिले। जिनमें अलग अलग किस्म के पटाखे थे, जो पुलिस द्वारा नितीन चौधरी से उक्त पटाखे के वैध दस्तावेज के संबंध में पुछताछ की गई, जो कोई दस्तावेज मौके पर पेश नही किये। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी नितिन चौधरी पिता रवीशंकर चौधरी उम्र 33 साल निवासी शंकर मंदिर के पास ग्राम मोथिया साकेत से 06 कार्टुन अवैध पटाखे कीमत 30,000 रूपये के जप्त कर अपराध क्रं. 1087/2026 धारा 288 बीएनएस का पंजीवद्ध किया गया है।
जप्त सामग्री….
06 कार्टुन अवैध पटाखे, कीमत करीब 30,000 रूपये।
नाम आरोपी…..
नितिन चौधरी पिता रवीशंकर चौधरी उम्र 33 साल निवासी शंकर मंदिर के पास ग्राम मोथिया साकेत।
महत्वपुर्ण भूमिका….
निरीक्षक सौरभ पांडे, उनि विपिन पाल, सउनि इत्याक अली, सउनि रीना खरे, आर. महेन्द्र गुर्जर, आर. राजकुमार झपाटे, प्र. आर. चालक टिल्लु उइके की रही।
नर्मदापुरम पुलिस ने आमजन से अपील है कि आपके आस पास कही भी कोई व्यक्ति अवैध पटाखे या विस्फोटक सामग्री बिक्री के उद्देश्य से भंडारण किये हो तो पुलिस को अवश्य सूचना देंवे पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जावेंगी एवं स्वयं भी इस तरह के अपराध करने से बचे।

