
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
दिनांक 05/11/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन से आया एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन नर्मदापुरम के बीटीआई की ओर के आउटर के पास रेलवे पटरी के किनारे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने की नियत से ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष बताए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर संदेही भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही ने अपना नाम राजू पिता मांगे राम उम्र 43 वर्ष निवासी राम बाग रोड, भैरो की सेर, कालका जिला पंचकुला (हरियाणा) बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास रखी पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी से 10.930 कि.ग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी राजू के विरुद्ध थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 1054/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । गांजा कहाँ से लाया गया एवं किसे बेचा जाना था, इस संबंध में अग्रिम विवेचना जारी है।
जप्त मशरूका – 10.930 कि.ग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत 2,73,250/- रुपये
सराहनीय भूमिका —–
उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली नर्मदापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उनि वंशज श्रीवास्तव, प्र. आर. प्रह्लाद उईके, प्र.आर. पुष्पेंद्र भदौरिया, म.प्र.आर. मनीषा धुर्वे, प्र.आर राजकुमार तिवारी आर. विक्रांत कीर, आर. सतीश नागवंशी, आर. राज यादव, आर. संतोष धाकड़, आर. हरीश दिगरसे, आर. अविनाशी हरोड एवं म.आर. समीना खान, आर. मनीष सोनी। आरपीएफ पोस्ट इटारसी निरीक्षक मनीष पांडे, प्र.आर. राकेश मीणा, प्र.आर. आनंद पवार एवं आर. संतोष शर्मा एवं अपराध खुफिया शाखा भोपाल प्र.आर. गजराज सिंह की रही।
नर्मदापुरम पुलिस ने आमजन से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार की कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल नज़दीकी थाने या डायल 112 पर सूचना दें, सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

