



नर्मदापुरम / सोमवार को सर्राफा व्यापारी के दुकान से सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार होने वाली आरोपी महिला महिला को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि आशीष जैन के प्रतिष्ठान राज ज्वैलर्स से सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक महिला ग्राहक बनकर आई और दुकानदार से बोली और सामान दिखाओ जब वह स्टोर में लेने गया तो महिला ने स्टोर रूम का दरवाजा बंद करके शोकेस के अंदर रखे हुए सोने चांदी के जेवर उठाकर भाग गई। महिला अपने चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थी। उसने दुकानदार को बताया कि उसे चर्म रोग है, इसलिए दुकान इसलिए कपड़ा बंधा है और वह गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस ने अपने सीसीटीवी फुटेज की वजह से मदद से उक्त महिला को इटारसी से गिरफ्तार किया एवं उसके द्वारा चोरी किए गए 65 लख रुपए कीमत के 450 ग्राम सोने, चांदी के आभूषण बरामद किए। पुलिस ने करीब ढाई सौ सीसी टीवी फुटेज देखे और तकनीकी साक्ष्य की मदद से उक्त महिला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उक्त महिला ने इटारसी में इसी प्रकार की घटना कारित कर चुकी है, आरोपी महिला को फुटेज की मदद से चिन्हित किया गया था। पूछताछ में महिला ने अपना नाम चाहत मंसूरी उर्फ़ मुस्कान लौट पति निखिट लोट उम्र 28 वर्ष निवासी चर्च के पीछे खेड़ा इटारसी बताया और घटना को घटना करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पहचान छुपाने उसने घटना के दौरान पहने कपड़े, स्कार्फ चप्पल जला दिए। सुनार की दुकान से चोरी किये आभूषण के डिब्बो को भी उसने जला दिया। आरोपीया शातिर किस्म की अपराधी है पूर्व में भी उसने इटारसी के सराफा बाजार में इसी तरीके से एक चोरी की घटना में अंजाम दिया था, आरोपिया से अन्य वारदात के संबंध में पूछता जारी है। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एसडीओपी जितेन्द्र पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला द्वारा संपूर्ण टीम के साथ कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, उप निरीक्षक विशाल नागवे, उप निरीक्षक संजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रीतेश यदुवंशी, प्रधान आर. राकेश भिलाला, म. आर. आरक्षक मनीषा कुमले, आरक्षक अजमेश चंदरोल, आरक्षक अविनाशी हरोडे (विशेष भूमिका), आरक्षक हरीश डिगरसे, महिला आरक्षक समीना खान, आरक्षक सतीश नागवंशी, आरक्षक धर्मेंद्र परिहार, आरक्षक संतोष धाकड़, आरक्षक विक्की राठौर, आरक्षक रोहन पवार, देहात थाना के आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, गजेंद्र दहोरे, आर. जितेंद्र एवं आरक्षक सुनील साहू, साइबर सेल से आरक्षक संदीप एवं आरक्षक दीपेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने सराफा व्यापार अपील की है कि चेहरा ढक्कन आने वाले संदिग्ध ग्राहकों के प्रति सतर्क रहें। ग्राहक की मौजूद में दुकान या काउंटर खुला छोड़कर ना जाए और दुकान के सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर सूचना दें।

