
नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में समीक्षा बैठक कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस पूर्ण गौरव से मनाए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
31 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की सहभागिता से “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्कूलों में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी एवं विभिन्न स्थानों पर सरदार पटेल फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

