
नर्मदापुरम / गत दिनों 23 से 27 अक्टूबर तक इंदौर में आयोजित सॉफ्टबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शाला की दो खिलाड़ी छात्राएं कुमारी प्रिया मीणा एवं शालिनी अहिरवार कक्षा आठवीं ने रजत पदक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में शाला के छात्र खिलाड़ी ज्योतिष मेहरा कक्षा दसवीं एवं छात्रा वंशिका मेहरा कक्षा 9वी ने रजत पदक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्था के खिलाड़ियों की इस गौरवमई उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य के के दुबे, प्रधान पाठक मदन गोपाल तिवारी, वरिष्ट शिक्षिका सपना गौर, खेल शिक्षक सुनील शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, उत्कृष्ट खिलाड़ी शिक्षिका पूनम रैकवार, संगीत शिक्षक दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, चंद्रशेखर गाड़े, अमित यादव, बृजेश यादव, कमलेश वर्मा, आदित्य राज शर्मा, नेहा दीवान, रितु दुबे, सुनीता तिवारी आदि शाला परिवार के सदस्यों ने बधाई देकर सम्मानित किया।

