
नर्मदापुरम / शासकीय जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट के सामने गांधी पार्क की बाउंड्री से लगे हुए फल विक्रेता, चाट-ठेले वालों द्वारा स्थायी रूप से रोड पर अतिक्रमण कर लिया गया है।
1. ठेलों के कारण आधी सड़क घिरी रहती है, ग्राहक अपनी मोटरसाइकिल वहीं खड़ी कर देते हैं।
2. जिला चिकित्सालय का यह मुख्य द्वार है, दिन-रात एम्बुलेंस और इमरजेंसी मरीजों का आना-जाना लगा रहता है, जाम के कारण कई बार एम्बुलेंस फंस जाती है।
3. मुख्य गेट से लेकर SNG स्कूल तिराहे तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है, जिससे हादसे का डर बना रहता है। गांधी पार्क की बाउंड्री से सभी हाथ ठेलों को हटाकर निर्धारित वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाए।अस्पताल गेट के सामने नो-पार्किंग / नो-वेंडिंग जोन घोषित किया जाए और यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। SNG तिराहे तक की सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाना चाहिए ।

