नर्मदापुरम / वोट चोर गद्दी छोड़ वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महा रैली की तैयारी को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय, पूर्व विधायक पं. गिरिजाशंकर शर्मा, नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे, अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, अजय सैनी, मीना वर्मा, फैजान उल हक, प्रदीप दुबे, कुलदीप राठौर, मंजुल मणि ढिमोले, संतोष तोमर, गुलाम हैदर, अशोक अहिरवार, कीर्ति मिश्रा, सौरभ राय, ऋतिक चौहान, जमील खान, आफरीद, जागेश यादव, तुकाराम यादव, रिजवान, रामगोपाल मालवीय, कपिल यादव, मोहन वेद्य सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

