
नर्मदापुरम / दिनांक 14.08.26 को फरियादी अरविन्द यादव पिता विय यादव उम्र 28 वर्ष नि. तालनगरी हाल संजय नगर ग्वालटोली ने रिपोर्ट किया था कि दिनांक 14.08.26 को सुबह 03:45 बजे फरियादी उसके दोस्त नीलेश मीना बोलेरो गाडी से उज्जैन जा रहे थे। तभी न्यू यश ढाबे के पास दो मोटर सायकल के सामने आने पर फरियादी द्वारा गाड़ी रोक दी तभी मोटर सायकल पर सवार व्यक्तियों ने फरियादी एवं उसके दोस्त नीलेश मीना के साथ मारपीट करने लगे। फरियादी द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना देहात नर्मदापुरम में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 127(1),296(b),115(2), 351(3),3(5) इजाफा धारा 309 (6) BNSS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपियों को विशाल जाटव पिता दिनदयाल जाटव उम्र 19 वर्ष नि. बालागंज नर्मदापुरम, शिब्बू उर्फ़ शुभम सहारा पिता रामकुमार शर्मा एवं धनराज पिता दौलतराव उम्र 30 वर्ष नि0 बालागंज व् उनके साथियों के रूप में ज्ञात किया जाकर पूर्व में उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है। प्रकरण में दिनांक 26.10.26 को आरोपी मन्नू विनोदिया पिता राजेन्द्र उम्र 29 वर्ष नि. बालागंज को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में 01 आरोपी फरार है, प्रकरण की विवेचना जारी है।
उक्त प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निरी. उषा मरावी थाना प्रभारी थाना देहात नर्मदापुरम, उनि. रामराम उइके, प्र. आर. नवीन दुबे, आर. सतीराम, लोकेश एवं गोपाल की रही।

