
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह तथा नर्मदापुरम जिला प्रभारी अलकेश आर्य की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने गजेन्द्र चौहान को पुनः भाजपा सोशल मीडिया विभाग, जिला नर्मदापुरम का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
इसके साथ ही सोशल मीडिया विभाग की जिला टीम में सह संयोजकों की भी घोषणा की गई है। इनमें राहुल ठाकुर, अनिल रघुवंशी, मयंक सोनी एवं गौरव मालवीय को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
पुनः जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर गजेन्द्र चौहान ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताकर उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। वे पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया विभाग की पूरी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने तथा डिजिटल माध्यमों पर पार्टी की सक्रियता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस नियुक्ति से भाजपा सोशल मीडिया विभाग, जिला नर्मदापुरम के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

