
नर्मदापुरम / शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चाफेकर एवं परशुराम बस्ती में नगर के स्वयंसेवकों द्वारा रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को संयुक्त पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। संचलन के माध्यम से स्वयंसेवक अनुशासन, संगठन, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सायं 4 बजे श्री प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण, एसपीएम गेट नंबर-4, नर्मदापुरम में स्वयंसेवक जुटेंगे शस्त्र पूजन, अधिकारी उद्बोधन के बाद पथ संचलन प्रारंभ होगा। घोष की मधुर एवं ओजस्वी धुनों के साथ स्वयंसेवक नगर के रसूलिया क्षेत्र में संचलन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह का वातावरण है तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता अपेक्षित है।
कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अधिकारी द्वारा शस्त्र पूजन किया जाएगा। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में परंपरा, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकात्मता का भाव प्रमुख रहेगा। पथ संचलन के समापन के पश्चात खीर प्रसाद का भोग एवं वितरण किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित यह संयुक्त पथ संचलन संगठनात्मक एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को अभिव्यक्त करेगा।

