
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति सिवनी मालवा के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा शस्त्र पूजन भजन संध्या धर्मसभा निरंतर होगी।
इलेक्ट्रानिक रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन……
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को रात्रि के 8 बजे श्री राम वाटिका के सामने दशहरा मैदान नंदरवाडा रोड पर मां नर्मदा के अनन्य भक्त निराहारी अवधूत योगी दादा गुरु भगवान के सानिध्य में आयोजित होगा ।
रात्रि 6.30 बजे से श्री राम जानकी मंदिर गांधी चौक से भगवान श्री राम चंद्र लक्ष्मण हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो कि दशहरा मैदान पहुंचेगी।
रात्रि 7 बजे भजन संध्या आयोजित होगी जिसमें मां यशोदा के सांवरे म्यूजिकल ग्रुप प्रसिद्ध गायक अभिषेक मालवीय यशोदा मालवीय द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
रात्रि 7.30 बजे धर्मसभा होगी जिसको अंतराष्ट्रीय कथा वाचक साध्वी रंजना संबोधित करेंगे।
रात्रि 8 बजे शस्त्र पूजन समारोह में नगरवासी अतिथियों द्वारा शस्त्रों का पूजन किया जाएगा।
रात्रि 8.30 बजे मैदान पर खड़े 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का भगवान श्री राम के बाणों से वध एवं दहन किया जाएगा।
कार्यक्रम में इलेक्ट्रानिक रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन निरंतर किया जाएगा।
दशहरा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर, प्रवीण अवस्थी, निलेश राठौर, राघवेंद्र अग्रवाल, सनूप सिंह यदुवंशी, अनिल यादव, सतीश बकोरिया, राजू राय, सुशील गोहर, निक्की राठौर, रामसिंह यादव, रविन्द्र छिरेले, दीपक सोनी, विनोद रघुवंशी, जानी नागले, अभय सोनी, रवि बाथब, विक्की राठौर आदि ने की है ।

