

नर्मदापुरम / शारदीय नवरात्र के आज 9 दिन हो गए हैं और भक्त लोग सायं से ही शहर में विराजित देवी माँ सुंदर प्रतिमाओं के दर्शन करने निकल जाते हैं और सभी प्रतिमाओं के आसपास पंड़ाल में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। समिति द्वारा भी तरह-तरह के आकर्षक लाइटे भक्तों का मन मोह रही है। वहीं देवा माई स्थित दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पेड़ पर लटकते भूतनी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। रंगीन लाइटों में पेड़ों पर झूलती वह संजीव भूतनी ही दिख रही है, जिसे बच्चे देखकर कोई खुश हो रहा है तो कोई डर रहा है। आज नवमी पर हवन किया गया एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया कल दशहरे मनाया जाएगा।

