
नर्मदापुरम / दुर्गा नवमी के अवसर पर बीटीआई रोड स्थित गुरुकुल के बाजू में प्राचीन मां कमलेश्वरी देवी मंदिर में प्रतिवर्षानुसार धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर में विधि-विधान से हवन एवं कन्या पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित वीरेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, हंस राय, एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक, कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला सहित वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, शैलेंद्र कौरव, पीताम्बर जोशी, अभिषेक गौर, नरेंद्र कुशवाहा, संजीव खापरे, पंकज शुक्ला, जाकिर खान, कपिल चौहान, शरद मालवीय, रुद्राक्ष जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही और भक्तों ने मां कमलेश्वरी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

