
नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र दोहरे नर्मदापुरम से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में शामिल होने निकले। सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा शिव धाम उज्जैन से प्रारम्भ होकर राम धाम अयोध्या तक 20 अक्टूबर दशहरे के उपलक्ष में प्रारंभ होगी। श्री दोहरे को उनके साथियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत एवं विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष कपिल फौजदार, अजय दुबे, दिलीप रावत, शेख पप्पू, फैज़ान उल हक़, गुलाम हैदर, आज़ाद भाटिया, सलीम, संतोष तोमर दाऊ, अरुण प्रधान ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं विदाई दी।

