

नर्मदापुरम / कसेरा बाजार में माँ दुर्गा के पावन दरबार में समस्त महिला शक्ति द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य महाआरती एवं धूप आरती की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने एकजुट होकर माँ जगदम्बा की आराधना की तथा पूरे पंडाल को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। आरती के दौरान माँ के जयकारों से पूरा परिसर सभी महिलाओं ने माँ दुर्गा से परिवार, समाज एवं देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की मंगलकामना की। माँ दुर्गा की आराधना से गूंजा दरबार, नारी शक्ति की भक्ति ने बांधा समां। आकर्षक सजा की गईं है एवं भक्त लोग सायं से मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

