

नर्मदापुरम / इटारसी में आज दशहरे महोत्सव के दौरान मालवीयगंज में विराजमान श्री माता महाकाली एवं श्री साईं नाथ सेवा समिति द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में पी एम श्री स्कूल के प्रधान पाठक महेश कुमार रैकवार एवं श्रीमती शकुंतला आचार्य रही। शकुंतला आचार्य द्वारा बच्चों को ट्राफी वितरण की गई। समिति द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट और टाफिया वितरण किया गया। महिला मंडल द्वारा दशहरे के अवसर पर सुहाग वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी बच्चों का विशेष योगदान रहा। प्रशंसा शर्मा, प्रियांश मालवीय, कहाना पराशर, भूविका मेहरा, अद्वय आचार्य, वैभव मेहरा, लविश गुरयानी, अर्णव मीना, काव्यांश राजपूत, लवी राठौड़, निवी राठौड़, परी राठौड़, परी तिवारी, शौर्य गुरयानी,
साक्षी पराशर, आर्यांश आचार्य, अनिरुद्ध पटेल, आराध्या भाटिया, मयंक नायक, लव्यांश राठौड़, सक्षम पराशर, सार्थक मालवीय, यश्वी रैकवार, युवांश रैकवार, प्रियांश शर्मा, दिव्यांश मालवीय, विवान गुरयानी, कान्हा पाराशर, आर्यश आचार्य, प्रेयांश शर्मा, हर्षिता ठाकुर, खुशी पाराशर, मुस्कान पाराशर, वंशिका रैकवार, याशिका रैकवार, प्राची रैकवार, हर्षू मालवीय, माही रैकवार को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए।

