
नर्मदापुरम / रिवर व्यू कॉलोनी में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन चल रहा है। कॉलोनीवासी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कॉलोनी के गेट नंबर एक स्थित मंदिर के पास बंटी साहू द्वारा घर के सामने रेत का ढेर और जेसीबी मशीन खड़ी करने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी बंटी साहू ने घर के सामने जेसीबी मशीन और रेत का ढेर लगा रखा था। समाचार पत्रों में मामला सामने आने और श्रद्धालुओं द्वारा विरोध किए जाने के बाद इसे हटा लिया गया था, लेकिन अब दोबारा उसी स्थान पर मशीन और रेत का ढेर लगा दिया गया है। इससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है।
आज कन्या भोज और भंडारे का कार्यक्रम होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी। ऐसे में रास्ते पर मशीन और रेत का ढेर लगा होना लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। नागरिकों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान सभी कॉलोनीवासी सहयोग कर रहे हैं, ऐसे में बार-बार रास्ते पर अवरोध खड़ा करना उचित नहीं है।
नागरिकों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर रास्ता खाली कराया जाए और आवागमन बाधित करने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना परेशानी के मंदिर पहुंच सकें।

