
नर्मदापुरम / मंगोलिया की राजधानी उलानबाटोर में आयोजित ‘वर्ल्ड वुमेन पार्लियामेंटेरियंस फोरम’ (World Women Parliamentarians’ Forum) की बैठक में शामिल होकर स्वदेश लौटीं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया का बुधवार को नर्मदापुरम स्थित सांसद संवाद केंद्र कार्यालय पर आत्मीय स्वागत किया गया।
भारत पेंशनर समाज के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद श्रीमती नारोलिया का अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रीमती नारोलिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायी है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, विकास नारोलिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, शिवराज चंद्रोल सहित भारत पेंशनर समाज से महेश भावसार, डॉ. अरविंद प्रकाश त्रिपाठी, राजेश चौरे, राजीव खरे, डॉ. पी.के. जैन, अनूप दुबे, एम.ए. वर्मा, हरि सिंह सोलंकी, चंद्रशेखर सिंह ठाकुर, विनोद कुमार परसाई, ओ.पी. गुप्ता, राजेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक सिंह बड़कुर, विजय वर्मा, अशोक कुमार सोनी, गोविंद पवार, बदन सिंह तोमर सहित अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

