


नर्मदापुरम / शहर की रिवर व्यू कॉलोनी में रिवरव्यू कल्चरल फाउंडेशन सोसायटी द्वारा भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा महिला मंडल द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में मातृशक्ति के साथ गरबा कर उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर सांसद माया नारोलिया ने समिति की अध्यक्ष प्रीति खरे सहित सभी पदाधिकारियों एवं कॉलोनीवासियों को आयोजन के लिए बधाई दी।
अपने उद्बोधन में सांसद माया नारोलिया ने कहा, “विशेष रूप से प्रीति खरे के आग्रह पर मुझे रिवर व्यू कॉलोनी में आकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं सभी कॉलोनीवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। यहां उपस्थित समस्त मातृशक्ति का हृदय से धन्यवाद करती हूं तथा सभी का वंदन एवं अभिनंदन करती हूं।”
उन्होंने समिति द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रिवरव्यू कल्चरल फाउंडेशन सोसायटी की अध्यक्ष प्रीति खरे, उपाध्यक्ष शिवशंकर पगारे, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा त्रिपाठी, सहसचिव सुनील गुर्जर सहित अनुजा मालवीय, सारिता लुटारे, रागिनी नामदेव, उज्ज्वला, प्रेम ठाकुर, रमा रघुवंशी, चंद्रकांता मालिका, राधेश्याम अरमा, सुधीर लुटारे, सुनीता ठाकुर, विष्णुकांत शर्मा, देवयानी पगारे, किरण एवं सुभाष रघुवंशी की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाओं एवं रहवासियों ने सहभागिता की। भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापना और मातृशक्ति के गरबा कार्यक्रम ने पूरे आयोजन को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।

