नर्मदापुरम / 70वीं स्कूल स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता दिनाक 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक इंदौर एमपी में अयोजित होना है। इंस्पायर पोदार लर्न स्कूल पवारखेड़ा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन हुआ।
🥎 अंडर-17 बालिका वर्ग में चयनित विद्यार्थी – प्राची कुशवाहा।
🥎 अंडर-14 बालिका/बालक वर्ग में चयनित विद्यार्थी – नमामी चौरे,
कालिंदी मेहरा, मयूर गौर।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनंत शुभकामनाऐ दी। प्राचार्या
प्रतीक्षा दुबे ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना से विद्यालय का नाम रोशन किया और सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे, उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी । छात्र छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्या श्रीमती प्रतीक्षा दुबे, राजेंद्र यादव
विद्यालय प्रबंधन, रवि हारदुआ खेल शिक्षक एवं समस्त शिक्षकगण व विद्यालय परिवार इंस्पायर पोदार लर्न स्कूल, पवारखेड़ा ने शुभकामनाए दी।

