नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाक़ात कर देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करने हेतु स्थायी प्लेटफार्म बनाने की मांग की। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष मीना वर्मा, जिला उपाध्यक्ष फैजान उल हक, कुलदीप राठौर, मंजूलमनी ढिमोले, गुलाम हैदर, जागेश यादव, तुकाराम यादव, खुशबु बुलचंदानी उपस्थित रहे।

