
नर्मदापुरम / जिला क्रिकेट संघ नर्मदापुरम के तत्वावधान में अंडर-22 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को प्रातः9:00 बजे से एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम में किया जाएगा।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोहर बिल्थरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चयन प्रक्रिया में नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत नर्मदापुरम, इटारसी, सिवनी मालवा, बाबई, सोहागपुर, पिपरिया एवं बनखेड़ी सहित जिले के सभी क्षेत्रों के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
आगे बताया कि जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2004 को या उसके बाद हुआ है, वे ही अंडर-22 वर्ग के ट्रायल में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को पंजीयन एवं आयु सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:
1. डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र।
2. आधार कार्ड।
3. विगत तीन वर्षों की अंकसूचियां (मार्कशीट)।
जिला क्रिकेट संघ ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ एमपीसीए ग्राउंड पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

